नए चुने कौंसलरों के आज से बनाए जाएंगे आई-कार्ड
शहर के नए चुने गए नगर निगम के कौंसलरों के आईडेंटिटी कार्ड बुधवार से बनने शुरू होंगे। इसके लिए सभी कौंसलरों को बुधवार को निगम हाउस में पहुंचने को कहा गया है। वहीं पर उनकी फोटो खींचकर आई-कार्ड इश्यू किए जाएंगे। बता दें कि कौंसलरों की शिकायत थी कि जब भी कभी वो शहर से बाहर जाते हैं तो बतौर कौंसलर उनके पास कोई प्रूफ नहीं होता। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्या के साथ जनप्रतिनिधि को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं। उन्होंने इसकी मांग मेयर बलकार सिंह संधू के आगे रखी थी। इसके बाद मेयर संधू ने अफसरों को आई-कार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए।