रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से हटाईं अवैध रेहड़ियां
रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से अवैध रेहड़ियां हटवाते हुए आरपीएफ के मुलाजिम।
स्टेशन डायरेक्टर की पड़ी नजर तो हुई कार्रवाई
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
रेलवे की जमीन पर अवैध तौर पर दुकानें सजाने वालों पर आखिर स्टेशन डायरेक्टर की निगाह पड़ गई। उनके अादेश पर मंगलवार आरपीएफ की टीम ने दोपहर को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तौर पर सजी दुकानों को हटवाया और दोबारा लगाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
गौर हो कि स्टेशन की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से लेकर पूरे सर्कुलेटिंग एरिया में जगह-जगह पर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों ने परमानेंट दुकानें सजा रखी थीं। इनसे यात्रियों के लिए जाने-जाने में परेशानी होती है और खतरा भी हो सकता है। ऐसे में स्टेशन डायरेक्टर ने सुबह आरपीएफ के इंचार्ज पवन विशिष्ट को रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के आदेश दिए। इसके बाद आरपीएफ ने पूरे सर्कुलेटिंग एरिया से इन्हें हटा दिया। वहीं कुछ दिनों पहले डीआरएम तक शिकायत पहुंची थी कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रेहडी-फड़ी का कब्जा जमा हुआ है। इस पर डीआरएम ने सख्ती दिखाई और स्टेशन डायरेक्टर से कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर सिर्फ एक-दो दिन कार्रवाई हुई और बाद में फिर से सर्कुलेटिंग एरिया में दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं।