राहुल गांधी से की पंजाब के बदले हालातों पर चर्चा
राहुल से मिला दलित समाज का डेलीगेशन
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
कांग्रेसी नेता रमनजीत लाली की अध्यक्षता में दलित समाज की 5 मेंबरी प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिला। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए 2 अप्रैल के भारत बंद के बाद पंजाब में बदले हालातों व दलित समाज की स्थिति के बारे में जानकारी दी। रमनजीत लाली ने बताया कि राहुल गांधी ने उनके विचार गंभीरता से सुनते हुए 21 मेंबरी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मिलने के लिए कहा। वहीं उन्होंने पार्टी के लिए मेहनत से काम करने को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मेहनती और जमीनी स्तर से जुड़े वर्करों का हमेशा सम्मान करती है। इस मौके मलकीत चंद जनागल, पार्षद हंसराज, डाॅ. रेशम सलोह, महिन्द्र सिंह ढंडारी भी शामिल थे।