आंगनबाड़ी में मनाया सुपोषण गोद भराई दिवस
लुधियाना| बाल विकास प्रोजेक्ट ऑफिसर अर्बन 2 की ओर से हरगोबिंद नगर श्री हनुमान मंदिर हाल में सुपोषण गोद भराई दिवस मनाया गया। इसमंे गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। 11 से 14 साल की किशोरियों को संतुलित आहार की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से नाटक मंचन भी किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान विधायक सुरिंदर डाबर, वाॅर्ड 53 की पार्षद पिंकी बांसल पहुंचीं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक प्रधान गुरमुख सिंह मिट्ठू, सीडीपीओ गगनदीप सिंह, सुपरवाइज़र अमनदीप कौर, परमजीत कौर, हरजीत कौर, कंवलजीत कौर, राजविंदर कौर, चरणजीत कौर आदि आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित थे।