पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्रॉपर्टी की खातिर भाई का कत्ल करने वाला साढ़ू समेत गिरफ्तार

प्रॉपर्टी की खातिर भाई का कत्ल करने वाला साढ़ू समेत गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल में बंद आरोपी के बताए व्यक्ति से लाए थे नशीला पदार्थ

सिटी रिपोर्टर| दोराहा/लुधियाना

दोराहा के गांव बिशनपुरा में 14 अप्रैल रात को प्रॉपर्टी की खातिर हुए रमनदीप सिंह रमना के कत्ल में पुलिस ने मृतक के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके कद्दों के रहने वाले साढ़ू सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी (आई) रंजीत सिंह बदेशां ने बताया कि सिमरनजीत सिंह अपने परिवार समेत रमना के पास रहता था। सिमरनजीत नशा तस्करी में गिरफ्तार होने के बाद लुधियाना जेल में रहा। इस दौरान उसकी मुलाकात जसविंदर सिंह निवासी भीखी से हुई, जोकि इन दिनों में भी लुधियाना जेल में बंद है। जसविंदर के बताए व्यक्ति से सिमरनजीत सिंह नशीला पदार्थ लेकर आया। 14 अप्रैल को रमनदीप सिंह शराब के नशे में धुत था तो सिमरनजीत ने दरवाजा खुलवाने के बाद दुपट्टे से उसका मुंह और बाजुएं बांध दी। इसके बाद सिमरनजीत और हरप्रीत ने नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन रमना को लगाने के बाद उसे मकान के बाहर रेत की ढेरी पर फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, मोबाइल, इनकम टैक्स कार्ड, मोटरसाइकिल की आरसी ले गए थे। मृतक की मौसी के भाई जगतार सिंह निवासी अलादाउद की शिकायत पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद रमना का शव वारिसों के हवाले कर दिया गया था। लेकिन बाद में शक होने पर गहराई से की जांच में सारे खुलासे हुए। डीएसपी पायल रछपाल सिंह ढींढसा और एसएचओ दोराहा मनजीत सिंह की अगुवाई में हरप्रीत सिंह व सिमरनजीत सिंह को मंगलवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह जीटी रोड मल्लीपुर पुल के नीचे ब्रीजा कार में बैठे थे। तीसरे आरोपी जसविंदर सिंह को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है, जिससे सिमरनजीत सिंह नशीला पदार्थ लेकर आया था।

खबरें और भी हैं...