पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहाने जा रही महिला आग की चपेट में आई, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| धोबियां वाली गली में बाथरूम में नहाने जा रही महिला आग की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में लुधियाना डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। लेकिन अस्पताल के बाहर ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान प्रेम भाटिया (लगभग 55 वर्ष) प|ी सतीश भाटिया वासी धोबिया वाली गली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम भाटिया का कुछ दिन पहले घुटनों का आपरेश्न हुआ था। आज जब घुटनों पर लगी दवाई के साथ सप्रिट को साफ करने के बाद जैसे ही बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम में जैसे ही वह लाइट जलाने के लिए स्विच आन करने लगी तो अचानक हाथ में सप्रिट के चलते बिजली उपकरण में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह जल गई। परिवार वालों ने उसे गंभीर अवस्था में पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया के उपरांत उसकी हालत बिगड़ती देख उसे डीएमसी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने मौत से पहले महिला द्वारा दिए गए बयानों पर धारा 174 के अधीन कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...