लुधियाना| अारटीए दफ्तर में प्राइवेट तौर पर काम कर रहे कॉन्ट्रेक्टरों की जानकारी मुलाजिमों के ईपीएफओ की तरफ से पिछले छह महीनों से मांगी जा रही थी। इस पर आरटीए की तरफ से कोई जानकारी नहीं दिए जाने के बाद आखिर वीरवार को लुधियाना ईपीएफओ टीम ने आरटीए दफ्तर में दबिश दी और मौजूदा प्राइवेट कॉन्ट्रेक्टरों और उनके अधीन काम करने वाले मुलाजिमों की डिटेल को लेकर सारा डाटा जब्त किया। आरटीएफ दफ्तर में कार्रवाई करने वालों में असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर ब्रिज मोहन सिंह और गगनप्रीत टिवाणा की टीम शामिल थी।
असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर ब्रिज मोहन सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीने से लगातार आरटीए को लेटर जारी कर प्राइवेट तौर पर काम कर रहे कॉन्ट्रेक्टरों की सूची मांगी और उनके अधीन कितने कर्मी काम कर रहे हैं, लेकिन आरटीए नेे उन्हें सहयोग नहीं दिया। इसके तहत वीरवार को आरटीए दफ्तर में दबिश देकर दस्तावेज जब्त कर लिए गए।