पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नाड़ को लगाई आग तो पड़ोसी की तूड़ी भी जली, मामला दर्ज

नाड़ को लगाई आग तो पड़ोसी की तूड़ी भी जली, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| कूमकलां के गांव शालू भैणी में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगा दी। हवा के कारण आग की लपटें पड़ोसी के खेत में पड़ी तूड़ी तक जा पहुंचीं। इस कारण तूड़ी जल गई। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव शालू भैणी के जसविंदर सिंह की शिकायत पर जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी के खेत एकसाथ हैं। शिकायतकर्ता ने अपने खेतों में तूड़ी के चार कूप रखे थे। आरोपी ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगा दी। आग के पत्ते उड़कर हवा से शिकायतकर्ता के खेतों में पड़ी तूड़ी में जा पहुंचे और उसे भी आग लग गई। इस कारण सारी तूड़ी जल गई।

खबरें और भी हैं...