पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

टेक्निकल एजुकेशन में स्टूडेंट्स को आगे आने के लिए प्रेरित करने के लिए गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज गर्ल्स में मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत दसवीं क्लास में 60 पर्सेंट और इससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। इस योजना के बारे में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ये योजना राज्य के होनहार और होशियार स्टूडेंट्स को रोजगार से जोड़ने वाली टेक्निकल एजुकेशन से जोडने के लिए शुरू की गई है।

दसवीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे ज्यादा अंक हासिल करने वालीं स्टूडेंट्स अगर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज गर्ल्स में तीन साल के डिप्लोमा में दाखिला लेती हैं तो उन्हें अंकों के हिसाब से ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दसवीं क्लास में 60 से 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली स्टूडेंट्स की 70 फीसदी ट्यूशन फीस माफ होगी। 70 से 80 फीसदी अंक हासिल करने वालों को 80 फीसदी, 80 से 90 फीसदी अंक हासिल करने वालों की 90 फीसदी और 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 फीसदी ट्यूशन फीस माफ होगी।

सौ फीसदी अंक लेने वाली स्टूडेंट्स की पूरी ट्यूशन फीस होगी माफ

0161-2303223 और 9872084786 पर भी ले सकेंगे जानकारी

इस योजना के तहत दाखिला लेने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, जो 11 जून 2018 तक जारी रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी देने के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसके अलावा कॉलेज के नंबर 0161-2303223 और 9872084786 पर भी संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने बताया की लुधियाना जिले के एकमात्र गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज (गर्ल्स) में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, गार्मेंट मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन और डिप्लोमा इन माडर्न ऑफिस प्रैक्टिस (सभी तीन साल के डिप्लोमा कोर्स) में दाखिला लेने के लिए गर्ल स्टूडेंट्स संपर्क कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा की यह योजना सिर्फ सरकारी बहुतकनीकी कालेजों में ही चल रही है, जिसका योग्य स्टूडेंट्स को भरपूर लाभ लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...