खन्ना| पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुनेज रजा पर हुआ हमले के पीछे गंदी सियासत है, यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन दिलबर मोहम्मद खान ने कही। खान ने कहा कि बीते दिनों लुधियाना के राहों रोड पर स्थित इस्लामिया स्कूल में हुए वार्षिक समागम के दौरान हमलावरों द्वारा किए हमले में चेयरमैन बाल-बाल बच गए, उनकी रक्षा में तैनात सिक्योरिटी से धक्कामुक्की की गई। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड शिंगारा खान की शिकायत पर कुछ व्यक्तियों पर मामला भी दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जो इस्लाम का नुक्सान करना चाहते हैं वह और अपने राजनैतिक हितों के लिए ऐसे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की कीमती जायदादों पर कुछ राजनैतिक रसूख वाले लोगों का कब्ज़ा है और ऐसे लोगों को अब कानूनी कार्यवाही का डर सता रहा है जिस के कारण उन्होंने ने ही घटना को अंजाम दिया। खान ने मुख्यामंत्री से एसआईटी से जांच करवाने की मांग की है।