लुधियाना| खसरा और रुबेला के खात्मे के लिए शुरू की गई टीका करण मुहिम के तहत स्थानीय अहमदगढ़ स्थित श्री गुरु हरगोबिन्द सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रिंसीपल हरदेव सिंह सेंखो व प्रिंसिपल गुरर्शन कौर की अगुवाई में सिविल अस्पताल पक्खाेवाल से आईएसएमओ डाॅ. गुरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ 250 से ज्यादा बच्चों का टीका करण किया। स्कूल कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह छपरा ने बताया कि अमरीका में भी ये टीके 1980-1985 में लग चुके हैं। इस मौके पर सर्बजीत सिंह छपार, संजीव कुमार, हरकीक सिंह व परमिंदर सिंह छपार मौजूद थे।