पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैडेट्स बोले-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने महिला स्वास्थ्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। 1 पंजाब आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा इस ड्राइव का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने रिषी नगर इलाके का दौरा कर लड़कियों और महिलाओं से बातचीत की। कैडेट्स ने महिलाओं को महिला स्वास्थ्य और सेनिटेशन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में फ्री सेनिटरी नैपकिन दिए जाते हैं। साथ ही लोगों को अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएट एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डॉ. एनडी सिंह और केयर टेकर अफसर डॉ. पीपी दुबे ने कैडेट्स का साथ दिया।

खबरें और भी हैं...