लुधियाना| दुगरी स्थित बीसीएम स्कूल में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। स्कूल के 1600 के तकरीबन स्टूडेंट्स को एमआर वैक्सीनेशन लगाई गई। जूनियर क्लासेस के बच्चों को पेरेंट्स की मौजूदगी में इंजेक्शन लगाए गए। इंजेक्शन लगाने के बाद स्टूडेंट्स को एक घंटे के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। दसवीं के स्टूडेंट्स ने डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स का इंटरव्यू कर इस कैंपेन के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूल प्रिंसिपल डॉ.वंदना शाही ने कहा कि देश में मीजल बीमारी के चलते कई बच्चों की मौत हो जाती है। हमको इस बीमारी को खत्म करने में साथ देना चाहिए।