जगराओं ब्रिज स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन कैंपेन में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स।
लुधियाना| जगराओं पुल स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया गया। हेल्थ डिपार्टमेंट से डॉ. रछपाल, डॉ.सुधीर, शिव बहादुर समेत अन्य टीम सदस्यों ने स्टूडेंट्स को इंजेक्शन लगवाए। स्कूल प्रिंसिपल नायब कौर और स्टाफ की देखरेख में ये कैंपेन करवाया गया। इस मौके पर काउंसलर पूनम मल्होत्रा, भजनीक सिंह, विजय कुमार और बच्चों के पेरेंट्स भी मौजूद रहे।