वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर हाईवे पेट्रोल पंप पर बीपी जांच कैंप लगाया गया। कैंप में 40 कर्मचारियों और लोगों का बीपी चेकअप किया गया। डायबिटीज फ्री वर्ल्ड और नीमा की तरफ से डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता ब्लड प्रेशर जांच करवाने और उसे सामान्य रखने के फायदों बारे बताया गया। सबको हाईपरटेंशन से बचाव संबधित पंफलेट बांटे गए। कैंप में केवल 4 लोगों में हाईपरटेंशन पाया गया और उन्हें डाइट चार्ट और जीवनशैली संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्हें तबाकू अौर अन्य नशों से दूर रहने को प्रेरित किया गया। सिगरेट, बीड़ी, जर्दा, शराब से हृदय पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया। मोटापे से बचने के लिए नियमित पैदल चलने और मेहनतकश जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया।
कैंप में 40 कर्मचारियों और लोगों का बीपी चेकअप किया गया।