लुधियाना| किचलू नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में एनसीसी एनरोलमेंट सेशन का आयोजन किया गया। कर्नल जेएस बाली की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज का आयोजन कर एनसीसी के लिए स्टूडेंट्स का चुनाव किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स को एनसीसी का हिस्सा बनने से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रिंसिपल नीलम मितर ने चुने गए कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छे भविष्य का निर्माण करने में अपना योगदान देना चाहिए।