लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी सेक्शन की स्टूडेंट्स काउंसिल की इन्वेस्टचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेयर डांस से हुई। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सिल्वी ने 2018-19 के लिए स्कूल कैबिनेट की घोषणा की। नए चुने गए सदस्यों को बैज और सैश पहनाया गया। स्कूल कैबिनेट के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने की शपथ ली। डायरेक्टर फादर जॉन ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्कूल के विकास के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।