लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सभी टीचर्स के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इंपावर योर स्टूडेंट्स नाम के सेमिनार में अध्यापकों को स्टूडेंट्स को सशक्त करने के बारे में जानकारी दी गई। एंटरप्रन्योर और एनएलपी प्रैक्टिशनर ज्योति मदान में मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने स्टूडेंट्स की क्रिएटिव और एक्टिव लर्निंग को बढ़ाने के लिए जानकारी दी। उन्होंने टीचर्स को अपनी क्लास को स्टूडेंट्स पर केंद्रित करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि क्लास को लर्निंग और मस्ती से भरा बनाना चाहिए। क्रिएटिव और प्रैक्टिकल लर्निंग और ट्रेनिंग इसमें काफी मदद कर सकती है।