लुधियाना| मोती नगर स्थित एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया गया। सेहत महकमे की ओर से स्कूल में ये कैंप लगाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों को इंजेक्शन लगाए। साथ ही पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को प्रेरित भी किया। स्कूल के डायरेक्टर राजिंदर शर्मा ने हेल्थ डिपार्टमेंट के सदस्यों का धन्यवाद किया।