पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टेट कराटे चैंपियनशिप के विनर्स को बांटे सर्टिफिकेट्स

स्टेट कराटे चैंपियनशिप के विनर्स को बांटे सर्टिफिकेट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से कोबरा कराटे सेंटर जालंधर में सीकेसी पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2018 का आयोजन करवाया गया था। एलाइन्मेंट मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आरव शर्मा, जपीन कौर, मेहरप्रीत कौर, वरदान शर्मा, कवनूर सिंह और करमजीत कौर ने गाेल्ड मेडल जीता। भवनीक सिंह, रिक्षित जैन, मोहम्मद साफयान, चिराग और जयदेव सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। अनुषि, अवनूर कौर, बियान शर्मा, अर्शिया, गुरमिंदर सिंह, इशांत शर्मा, वीर सिंह चौहान, प्रीतइंदर सिंह, इशित सूद, जोबनजीत सिंह, धनवी गोयल, कृष राज, प्रीतनूर सिंह, विशेष यादव, अर्शवीर, विश्वप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, शौर्य वर्मा, अर्शवीर सिंह, तौहीद अंसारी और उमेश ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। शहर के अलावा मुल्लांपुर के खिलाड़ी शामिल हैं। एलाइन्मेंट मार्शल आर्ट स्कूल की प्रिंसिपल मनविंदरजीत कौर ने विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट देकर अॉनर किया। कोच हरप्रीत सिंह, राजीव कुमार और संजय कुमार ने स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...