पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दिल्ली, कुल्लू, शिमला के लिए 14 जून से एयर डेक्कन की फ्लाइट

दिल्ली, कुल्लू, शिमला के लिए 14 जून से एयर डेक्कन की फ्लाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा फ्लाइट्स जून में होंगी शुरू, पर समय और तारीख की नहीं आई जानकारी

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

लुधियाना से दिल्ली, कुल्लू और शिमला के लिए 14 जून से एयर डेक्कन की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए एयर डेक्कन के कस्टमर सर्विस अफसर ने बताया है कि तीनाें शहरों के लिए 14 जून से 31 अगस्त तक 20 सीटर की फ्लाइट शुरू की जा रही हैं, जो सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक चलेंगी। इससे यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि लुधियाना से कुल्लू का 309 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय करने में जहां 7 घंटे लगते हैं, वो फ्लाइट से 45 मिनट में तय होगा। एयर डेकन ने अपनी वेबसाइट पर सभी जगह की फ्लाइट का समय भी अपलोड कर दिया है। बता दें कि मौजूदा समय में लुधियाना से सिर्फ दिल्ली के लिए शाम के समय एयरलाइंस की फ्लाइट चल रही है, जो सप्ताह में चार दिन चलती है। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी लुधियाना के डायरेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है कि एयर डेक्कन की फ्लाइट दिल्ली, शिमला और कुल्लू के लिए जल्द शुरू होने जा रही है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि फ्लाइट शुरू होने की फाइनल डेट और टाइमिंग के शेड्यूल की जानकारी अभी तक उनके पास नहीं आई है।

एयर डेक्कन ने वेबसाइट पर डाली तारीख, समय की जानकारी, साहनेवाल एयरपोर्ट से सप्ताह में सोमवार से शनिवार चलेंगी फ्लाइट

फ्लाइट समय किराया

लुधियाना से दिल्ली सुबह 11:20 2360 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

दिल्ली से लुधियाना सुबह 5:10 2360 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

लुधियाना से शिमला सुबह 7:00 6233 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

शिमला से लुधियाना सुबह 8.05 6233 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

लुधियाना से कुल्लू सुबह 9:00 5183 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

कुल्लू से लुधियाना सुबह 10.15 5183 रुपए प्रति सीट टैक्स मिलाकर।

ये बात जरूर ध्यान में रखें

एयर डेकन की वेबसाइट पर इस समय टिकट बुकिंग की ऑप्शन 30 मई से बताई जा रही है। इस पर कस्टमर केयर अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर अभी काम चल रहा है। 30 मई से 4 जून तक तो सोल्ड आउट बता रहा है, लेकिन इस दौरान किसी की टिकट बुक नहीं हुई है। 5 जून से बुकिंग की ऑप्शन बता रहा है, जिसे ठीक किया जाएगा। फ्लाइट का समय और तारीख 14 जून को ही अपलोड किया गया है। इसलिए यात्री उसी तारीख के मुताबिक फ्लाइट बुक करवाएं। वहीं, कस्टमर केयर अधिकारी ने ये भी स्पष्ट किया कि अगर इससे पहले किसी की बुकिंग हो जाती है तो उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

एयर डेक्कन की ओर से जारी शेड्यूल

शेड्यूल मिलते ही देंगे जानकारी

जून में एयर डेकन की फ्लाइट जरूर शुरू हो जाएगी लेकिन किस तारीख को कितने बजे शुरू करेगी इसकी हमें जानकारी नहीं है। जल्द ही शेड्यूल और टाइमिंग मिलते ही जानकारी दे दी जाएगी। अगर उनकी तरफ से कोई शेड्यूल या टाइमिंग तय कर दी गई है तो उसके लिए अभी वह कुछ नहीं कह सकते। -एएन शर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर लुधियाना।

खबरें और भी हैं...