कर्ज से परेशान बैंक मैनेजर ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मरने वाला बीआरएस नगर जे ब्लॉक का सुधीर वर्मा है। वह फव्वारा चौक स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में मैनेजर था। घटना का पता उस समय चला, जब वीरवार सुबह सुधीर का नौ साल का बेटा स्कूल जाने से पहले उसके कमरे में मिलने गया। मौके पर पहुंची थाना पीएयू पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दी है, जहां शुक्रवार उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें सुधीर ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने सुधीर की प|ी निधि वर्मा के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की है।