खर्च के बिल, डेथ सर्टिफिकेट के लिए पीड़ित परिवार परेशान
यशवंत सिंह के छोटे भाई मनोज सिंह ने बताया कि डीएमसी अस्पताल में भर्ती उनकी भाभी और यशवंत सिंह की प|ी शशि सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। उनके डेथ सर्टिफिकेट के लिए तीन दिन से कौंसलर फार्म लेकर आने के नाम पर चक्कर लगवा रहे हैं। वाॅर्ड 29 की कौंसलर प्रभजोत कौर के ससुर निर्मल सिंह ने बताया कि संस्कार की श्मशानघाट से स्लिप और सर्टिफिकेट एक महीने से पहले लेने पर कौंसलर के हस्ताक्षर और स्टैंप की जरूरत नहीं होती। उन्हें निगम से सीधे सर्टिफिकेट मिल जाएगा। निर्मल सिंह के अनुसार पीड़ित परिवार को सही गाइड नहीं किया गया। उन्हें शुक्रवार बुलाकर काम करवाया जाएगा।