गिल रोड पर यूसीपीएमए ऑफिस वाले मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया गया डायवर्जन। फोटो : भास्कर
कई उपायों के बाद लग रहा जाम, मुलाजिम भी कर रहे लापरवाही
गिल चौक पुल की स्लैब टूटने के कारण शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे जाम को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नए मुलाजिम, हर चौक में तीन से पांच मुलाजिम, डायवर्जन प्लान, कई कट बंद करने के साथ-साथ हैवी व्हीकल्स बाहर की तरफ से भी निकालने शुरू किए गए, लेकिन फिर भी इससे शहर में ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। वीरवार को जनता नगर चौक, अरोड़ा पैलेस चौक, गिल नहर पुल, विश्वकर्मा चौक, प्रताप चौक, गिल चौक, समराला चौक, चीमा चौक में जाम लगा रहा, जबकि चौक में खड़े मुलाजिम भी ट्रैफिक रेगुलेट करने की जगह साइड पर खड़े दिखाई दिए।