पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों ने की रोष रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब राेडवेज की सांझी एक्शन कमेटी ने लुधियाना रोडवेज डीपो में विशाल एकता रैली की। इसमें मुख्य तौर पर पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट के सूबा सचिव जगदीश सिंह चाहल, इंप्लाइज यूनियन के सूबा प्रधान राजिंदर सिंह, मनजीत सिंह गिल, रणधीर सिंह पहुंचे और पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों और मुलाजिमों की मांगों को न मानते हुए टालमटाेल की नीति अपनाने के विरोध में रोष जाहिर किया। नेताओं ने संबोधित करते हुए बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों काे हल नहीं किया तो 21 मई को पूरे पंजाब में रोडवेज के डिपुओं में रोष रैलियां की जाएंगी और 23 मई को एक दिन की मुकम्मल हड़ताल भी की जाएगी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो उन्हें और कड़े संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

रैली में नेताओं बताया कि पंजाब सरकार एक्शन कमेटी के साथ किए समझौते को लागू करने से भाग रही है। जैसे पनबस की कर्जा मुक्त हो चुकी बसों को पूरे स्टाफ समेत पंजाब रोडवेज में शामिल करने, ठेके पर भर्ती मुलाजिमों को 2 साल बाद पक्के करने, पिछली सरकर की नोटिफिकेशन के तहत पंजाब के 27 हजार मुलाजिमों को पक्के करने समेत कई मांगें नहीं मानी जा रही हैं। रोष रैली को गवर्नमेंट ट्रांसपाेर्ट कर्वर यूनियन एटक मनजीत सिंह गिल, रणधीर सिंह, हरबंस सिंह, किरणदीप सिंह, ड्राइवर यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, वर्कशाॅप यूनियन के कुलदीप सिंह, इंटके गुरमेल सिंह, एससीबीसी के बूटा संह, लखवीर सिंह, काॅन्ट्रेक्ट यूनियन के सतनाम सिंह, भगत सिंह, अमरजीत सिंह ने भी संबोधित किया। रैली में क्लेरिकल स्टाफ के जिला प्रधान गुरचरण सिंह दुग्गां, प्रभजोत सिंह ने भी अपने विचार रखे।

रोष रैली को संबोधित करते सांझी एक्शन कमेटी के ओहदेदार और मौजूद मु्लाजिम।

खबरें और भी हैं...