पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दमा, एलर्जी और श्वास रोगों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 8 जून को

दमा, एलर्जी और श्वास रोगों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 8 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न किस्म के श्वास रोगों, दमा और एलर्जी के लिए स्व. वैद्य कविराज वेणी प्रसाद शास्त्री की ओर से मानवता के लिए कल्याण के क्रम में आरंभ किए निशुल्क मेडिकल कैंपों के तहत में 32वां निशुल्क मेडिकल कैंप उनके पुत्र वैद्य विश्व विजय शर्मा की ओर से आठ जून, शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक लगाया जा रहा है। यह शिविर 41-ए टैगोर नगर, लुधियाना में लगेगा। इसमें दी जाने वाली दवा एक खास मुहूर्त में ही बनाई और खिलाई जाती है। कैंप का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को दवा खाने के 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक दूध और दूध से बने हुए उत्पादों को त्याग देना होगा, इसके साथ ही तंबाकू और तंबाकू जनित पदार्थों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा आदि का सेवन भी बंद करने के साथ धूम्रपान भी छोड़ना होगा। निशुल्क मेडिकल कैंप में आने वालों को पानी की एक बोतल के साथ एक गिलास लाने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं...