लुधियाना| शनि जयंती के उपलक्ष्य में श्री शनि महाकाल देवस्थान न्यू सुभाष नगर गली नंबर 6 नजदीक हर्ष विद्या मंदिर में 19 मई दिन शनिवार को भगवान शनि देव जी का जागरण करवाया जाएगा। देवस्थान के प्रमुख सेवक प्रेम जैन ने बताया कि सायं 5 बजे भगवान शनि देव जी का हवन यज्ञ कराया जाएगा। रात्रि 8 बजे से भगवान शनिदेव का जागरण होगा। उन्होंने शनि भक्तों से अपील की जागरण में उपस्थित होकर भगवान शनि देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान संगत के लिए भंडारा लगाया जाएगा। अगले दिन 20 मई रविवार को दोपहर 12 बजे शनि देव का भंडारा लगाया जाएगा।