लुधियाना|उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बने कमजोर वेदर सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते शहर में वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद से ही बादल छाए रहे। 25 से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दिन का पारा भी सामान्य 39 डिग्री के आसपास रहा। पीएयू की मौसम माहिर डॉ. केके गिल के मुताबिक अभी 19 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।