पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 देसी कट्‌टा और 10 जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

11 देसी कट्‌टा और 10 जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस बल ने रविवार को हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़े जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने 11 देश कट्‌टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कारतूस उज्जैन-खरगौन से मंगा कर राजस्थान बार्डर के गांवों में सप्लाई किए जाते हैं। इन हथियारों के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे यह हथियार बरामद करने की बात पुलिस ने कही है। लेकिन इनमें से एक युवक ने पुलिस पर जबरन उसे पकड़कर हथियार बिक्री का आरोप लगाने की बात कही। उसका कहना है कि जो हथियार पुलिस बता रही है, उन्हें कहां लाया गया है, इस बारे में पता तक नहीं है। साथ ही युवक यह भी कह रहा है कि वह तलेन में दुकान लगाकर व्यवसाय करता है।

रात 10 बजे सेमलीकला में मांगीलाल के ढाबे के पास से किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित से पता चला कि उसे उज्जैन निवासी दुर्गाप्रसाद हथियारों की सप्लाई करता है

दूसरा आरोपी उज्जैन से किया गया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित से पता चला कि उसे उज्जैन ज्ञान टेकरी निवासी दुर्गाप्रसाद पुत्र पर्वतसिंह लुहार इन अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। पुलिस के मुताबिक उसी समय टीम ने उज्जैन जाकर वहां दुर्गाप्रसाद के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर 6 देशी कट्‌टा सहित 303 बोर 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली हथियारों की सूचना

एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि 19 मई की रात 10 बजे सेमलीकला में मांगीलाल के ढाबे के पास एक व्यक्ति हथियारों की सप्लाई के लिए आने वाला है। इसके बाद थाना भोजपुर व माचलपुर की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। ढाबे के पास खड़े आरोपी 23 साल के रोहित के पास काले बैग में रखे 315 बोर के 5 देशी कट्‌टा, 315 बोर के 2 व 303 बोर के 3 सहित कुल 5 जिंदा कारतूस मिले। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई।

युवक के वीडियो बयान रिकार्ड हैं

हथियार बेचने के आरोपी युवक की मुखबिर से कई बार हुई बातचीत की कॉल डिटेल भी है। इसके अलावा युवक के वीडियो में दिए गए उसके बयान रिकार्ड हैं। लेकिन यह मामला हथियारों की सप्लाई से जुड़ा गंभीर मामला है। पुलिस ने बहुत सावधानी से इस मामले में कार्रवाई की है। - निशा रेड्‌डी, एसडीओपी राजगढ़

काल्पनिक लग रही हैं जब्त की हथियारों की कहानी

पुलिस ने हथियार बेचने की मुखबिर की सूचना के बाद 12 घंटे में दो थानों की टीम गठित करने, पहले आरोपी को पकड़ने और उससे पूछताछ व डिटेल लेने के बाद रात में ही उज्जैन जाने, दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त करने सहित कई कार्रवाई अपनी रिपोर्ट में दर्शाई हैं। अकेले उज्जैन से आरोपी पकड़ने-लाने में 12 घंटे से ज्यादा समय लगा होगा।

रोहित ने कहा -दुकान से जबदस्ती उठाया

आरोपी बनाए 23 साल के युवक ने अपने पृष्ठ भाग और पैरों के निशान दिखाते हुए कहा कि उसे जबरदस्ती अपराध कबूलने पर पिटाई की है। उसे तलेन से शाम को जबरदस्ती उठाया गया। राेहित के मुताबिक उसके पिता व बड़े भाई अवैध काम करते थे। लेकिन वह तलेन में दुकान लगाता है।

खबरें और भी हैं...