पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायपास से यात्री बसें और नगर के बीच से गुजर रहे भारी वाहन, लगता रहता है जाम

बायपास से यात्री बसें और नगर के बीच से गुजर रहे भारी वाहन, लगता रहता है जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | राजगढ़/खुजनेर

पुलिस और नगर परिषद की अनदेखी और सुस्ती से खुजनेर नगर में रोजाना नागरिकों को परेशानी का कारण बन रही है। बायपास निकलने के बाद भी नगर के अंदर से ही भारी वाहन निकल रहे हैं। जिससे न न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं सड़कों पर खड़े हो रहे फल-फ्रूट आदि के ठेले भी इस समस्या को विकराल रूप देने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजगढ़ चौराहे से पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हर दो-तीन घंटे में जाम लग रहा है। इस कारण यात्री बसें भी नगर के अंदर आने की बजाय बायपास से गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। वहीं नगर में भारी वाहनों के कारण छोटे चार व दो पहिया वाहन चालकों, नागरिकों और राहगीरों को को बेहद परेशानी उठाना पड़ रही है। जाम की हालत यह है कि इसमें अधिकारियों के वाहन भी फंस जाते हैं। इसके बावजूद न तो प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान है।

भारी वाहन अंदर तो बसें निकल रही बायपास से

पचोर-माचलपुर स्टेट हाईवे निर्माण के दौरान बायपास भी बनाया गया। जिससे भारी वाहन बाहर से निकल सकें। लेकिन भारी वाहन ट्रक, ट्राला, डंपर, टैंकर आदि भारी व लोडिंग वाहन नगर के अंदर मुख्य मार्ग से निकल रहे हैं।

जो जाम का कारण बन रहे हैं। लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस न कोई कोई कार्रवाई करती है न ही यातायात व्यवस्था बनाने जवान तैनात कर रही है। जाम और भारी वाहनों के कारण यात्री वाहन चालक भी परेशान हैं।

परेशानी से बचने बस ऑपरेटर बसों को बायपास से निकाल ले जाते हैं। जिससे यात्रियों को बेहद परेशानी होती हैं। रात के समय भी बसों बाहर से निकलती हैं और यात्रियों को बस स्टैंड अथवा बायपास चौराहे पर ही उतर देती हैं। ऐसे में रात के समय यात्रियों को वाहन सुविधा भी नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें पैदल ही नगर तक आना पड़ता है। इससे अप्रिय घटना का भी अंदेशा लगा रहता है।

सड़क पर पसरा अतिक्रमण

नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक पूरी सड़क पर अतिक्रमण है। वहीं सड़क पर फल-फ्रूट, सब्जी आदि के ठेले व वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे वाहनों की क्रासिंग नहीं हो पाने से जाम लग जाता है। पुराना बस स्टैंड के पास स्टेट हाईवे पर ही टप्पा कार्यालय है। जहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं और सड़क पर ही वाहन खड़े कर चलते बनते हैं।

सड़क पर ठेले व वाहन खड़े होने और अतिक्रमण के कारण बार-बार बनती है जाम की स्थिति

नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे भारी वाहनों से बढ़ रही परेशानी।

पटरियां भी नहीं भरी

जाम लगने का कारण सड़क की खाली पड़ी गाइडें भी हैं। चार साल में भी नप सड़क के दोनों तरफ साइडें नहीं भर पाई है। इस कारण दुकान व मकान के वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। जो वाहनों के आवागमन में बाधा बनते हैं। साइडें एक फीट गहरी होने से वाहन गिरते रहते हैं। वहीं जाम में स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। वहीं स्कूल जाने वाली बच्चों को जाम से गुजरना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

हमारी जवाबदारी नहींं है

हमने नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी बोर्ड दोनों तरफ लगा दिए हैं। इसके बाद भी वाहन नगर में आ रहे हैं तो इसकी जवाबदारी हमारी नही है। यह काम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का है। -महेश कुमार सक्सेना, सीएमओ, नप खुजनेर

खबरें और भी हैं...