सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब
ब्लाॅक माछीवाड़ा की केंटर यूनियन ने शहरवासियों के सहयोग से श्री आखंड पाठ साहिब को भोग डाला गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर विधायक अमरीक सिंह ढिलों व नगर कौंसिल के प्रधान सुरिंदर कुंदरा ने शिरकत की। प्रधान तरसेम सिंह ने बताया कि सरबत के भले के लिए यूनियन के मेंबरों ने पाठ रखवाया। इस मौके पर राजेश बिट्टू, सुरिंदर जोशी काला, विजय चौधरी, चेतन कुमार, सरपंच मनजीत सिंह भट्टीयां के अलावा बिशंबर दास, अमरजीत सिंह, राणा अजय, सुरिंदर कुमार छिंदी, मलकीत सिंह, बचित्तर सिंह व गुरदेव सिंह पटवारी आदि मौजूद थे।