सिटी रिपोर्टर|श्री माछीवाड़ा साहिब
शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन पंजाब की मीटिंग प्रधान जसवीर सिंह मोगा की अगुवाई में हुई। इसमें राज्यभर की कमेटी के सदस्यों के अलावा जिला प्रधान व अन्य मौजूद थे। मीटिंग में सरकार के साथ हुई मीटिंगों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं चार जून को सरकार के साथ होने वाली बैठक को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान 6800 साथियों का हल करवाने के लिए जहां सहमति दी। वहीं यूनियन की एकजुटता सबंधी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान यूनियन ने फैसला लिया कि सभी जिलो में मीटिंग की जाए, जिसमें स्टेट कमेटी के मेंबर भी शिरकत करें। यूनियन के प्रधान ने कहा कि सभी जिलों में ब्लाक कमेटियों को मजबूत किया जाएगा वहीं मंच की 23 मई के होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया। इस मौके पर यूनियन के विस्तार को लेकर बातचीत हुई वहीं साथी चन्नण सिंह के परिवार के लिए जिला संगरुर के मेबरों की ओर से 14200 रुपये की सहायता दी गई। इस मौके पर जगसीर सिंह घारु, ईंद्रजीत सिंह मानसा, नवतेज सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत भोटना, जुझार सिंह, रेशम सिंह, मनिंदर मरवाहा, जगसीर फिरोकापुर, कुलदीप जलंधर, पंकज बब्बू, अनुभव गुपता, मनीश पठानकोट, गुरपिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, रशपाल सिंह, रिंपलजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, संदीप सिंह, मनप्रीत फतिहगढ़, जसविंदर पटियाला आदि मौजूद थे।
शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन पंजाब की मीटिंग प्रधान जसवीर सिंह मोगा की अगुवाई में हुई।