श्री माछीवाड़ा साहिब| जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आठ
श्री माछीवाड़ा साहिब| जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के आरोपियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर तीन यूनियनों की ओर से शांतमय प्रदर्शन किया गया। यहां प्रधान कामरेड भजन सिंह व पंजाब सीटू अमरनाथ कूमकलां ने बताया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया गया है। मार्च में सीपीआईएम, लाल झंडा चौकीदार यूनियन व सीटू के सदस्य शामिल थे। यूनियन के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली व पूरे मार्च में देखते ही देखते लोग जुड़ते गए व बड़े काफिले के रुप में मुख्य बाजारों से होते हुए गनी खां नबी खां गेट पर पहुंच कर मार्च समाप्त हुआ। यहां जगदीश राय बॉबी, और परमजीत सिंह मौजूद थे।