हर शनिवार होगा श्री सुंदरकांड जी का पाठ, प्रतिदिन की जाएगी आरती
सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब
सर्व हितकारी सभा श्री राम लीला कमेटी माछीवाड़ा ने सनातन धर्म सभा के सहयोग से दशहरा मैदान के सामने स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति वाले स्थान पर श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया गया। कमेटी के प्रधान अशोक सूद की अगुवाई में करीब 55 फीट ऊंची मूर्ति के आगे पाठ उपरांत महिलाओं ने कीर्तन किया व भोग डाला गया। सभा के संजीव पांधी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके आरती की जायेगी व महीने के हर शनिवार को श्री सुंदरकांड जी का पाठ करके हलवे के प्रसाद का भोग लगाया जायेगा। इस समय संजीव महिदरु, नदेश खेड़ा, महिंदर पाल जैन, सन्नी सूद, मनोज गर्ग, विक्की गरोवर, पंडित अनुज शर्मा, नरेश खोसला, रजिंदर गोयल मौजूद थे।