पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आधी रात के बाद खातों में होगी पेमेंट, नहीं होगी समस्या

आधी रात के बाद खातों में होगी पेमेंट, नहीं होगी समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| माछीवाड़ा की मंडी में जूझ की खरीद, बारदाना, लिफ्टिंग व पेमेंट की समस्या से जूझ रहे आढ़तियों ने आखिर विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों को माछीवाड़ा मंडी में बुलाया व समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों की दिनभर क्लास लेने के बाद कहा कि कल से किसी को भी खरीद और लिफ्टिंग में समस्या नहीं आने दी जाएगी। खरीद की धीमी रफ्तार की समस्या पर विधायक ने एजेंसियों से पहले सरकारी स्पेस भरने को कहा उसके बाद शहर के प्राइवेट शैलरों में माल लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पेमेंट लेट होने की बात पर डीसी से बात कर आश्वासन दिया आधी रात के बाद अब तक की सभी बकाया पेमेंट खातों में डाल दी जाएगी। एफसीआई अधिकारियों के मुताबिक आगामी दस दिनों में माछीवाड़ा डिपू से 7 स्पेशल ट्रेनों में करीब 3.5 लाख कट्टा निकल जाएगा। यहां कुलदीप कुमार, राकेश नेहरा, अमरीक सिंह औजला, तेजिंदर सिंह कुन्नर, शक्ति आनंद, नगर कौंसिल के प्रधान सुरिंदर कुंदरा, विजय चौधरी, सतनाम सिंह, सुरिंदर जोशी, सुखप्रीत सिंह, राजेश कुमार बिट्टू,सोहन लाल शेरपुरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...