पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माछीवाड़ा में गेहूं की लिफ्टिंग का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| माछीवाड़ा आनाज मंडी में गेहूं की आमद भले ही अभी कम है लेकिन आज बैसाखी के पवित्र त्योहार पर लगभग हर एक किसान ने गेहूं को काटने की शुरुआत कर ली हैं। कल से मंडी में गेहूं की आमद का जोर बढ़ जायेगा। लिफटिंग के ठेकेदार बलविंदर राये सोनी ने साथियों समेत ढुआई का काम शुरु कर दिया। ठेकेदार ने बताया कि मंडी में पंजाब कांग्रेस के सेक्रेटरी शक्ति आंनद की अगुवाई में आज प्रसाद व लड्डू वांट कर गेहूं ढोने का काम शुरु कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि कल तक मार्कफैड, पनसप, पनग्रेन व एफसीआई की ओर से खरीदे माल को ढोने का काम कर लिया जायेगा. कल से गेहूं के जोर के चलते लिफ्िटंग का काम साथ के साथ ही चलता रहेगा व किसी भी किसान या आढ़ती को लिफ्टिंग सबंधी कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी। इस मौके पर राजेश बिट्टू , सुखविंदर राये, सरपंच जसदेव सिंह रुढ़ेवाल, पार्षद कपिल आनंद, अमित भाटीया, साहिल भाटीया, पुनीत जैन, विनीत जैन, विजय चौधरी, सरपंच खानपुर बिट्टू, विजय कुमार मंड, मनदीप सिंह जवद्दी मैनेजर, पाल सिंह हंबोवाल, सुभाष बिटन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...