पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया

विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| श्री विश्वकर्मा मंदिर में बाब शांति नाथ प्रबंधक कमेटी की ओर से शहरवासियों के सहयोग से हर साल की तरह इस बार भी बाब शांति नाथ जी की 32वीं बरसी एंव श्री विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया गया। महेश कुमार मिन्टू ने बताया कि आज सुबह 10 बजे हवन यज्ञ करवाया गया व मंदिर में स्थापित बाब जी की मूर्ति को ईशनान करवाने के उपरांत पूजा अर्चना की गई। इस समय श्री रामायाण जी के पाठ के भोग उपरांत महिला भजन मंडलीयों दवारा कीर्तन किया गया। मैंबरों ने बताया कि आने वाली 20 अप्रैल को मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की जाएगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंदिर में सेवा करने वालों में प्रधान देसराज माहल, शाम लाल कुंदरा, राजन गुलाटी, शाम सुंदर धमीजा, निरंजण दास, बौबी सचदेवा, माघीराम सचदेवा, राज कुमार, सुरिंदर कुमार, हिमांशु सचदेवा, महिंरपाल, कालु शर्मा, गौरव सचदेवा, राजू धमीजा, वीर दत्त वीरु, महिंदर दिल्ली, रजिंदर कुमार, राहुल कुमार, सिंदर कुमार छिंदू , जीवन सचदेवा, जतिन धमीजा, सोरव कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...