श्री माछीवाड़ा साहिब| ब्लॉक माछीवाड़ा में वाटर सप्लाई के अधूरे प्रबंधों के कारण हमेशा आलोचना का शिकार बनते रहे सीवरेज बोर्ड के सिर पर अब एक नई समस्या आन खड़ी हुई है। शहर की सीवरेज व वाटर सप्लाई की देखभाल करने के लिए रखे मुलाजिमों ने ठेकेदार पर पिछले चार महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया है। मुलाजिम दिलबाग सिंह, शमशेर सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप सिंह व जगदेव सिंह ने बताया कि उनको पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उनका घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। सीवरेज बोर्ड के एसडीओ बलजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार अमरजीत सिंह ने 16 वर्कर रखने थे जबकि उसने 13 मुलाजिम रखे उनमें से भी 8 मुलाजिम वेतन न मिलने के कारण काम छोड़ गए हैं। एसडीओ ने बताया कि ठेकेदार उनका भी फोन भी नहीं उठाता।