नेशनल कॉलेज में बीएससी में प्रीति राठौर रहीं फर्स्ट
श्री माछीवाड़ा साहिब| पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से घोषित बीएससी नान मेडिकल पांचवें सेमे्स्टर के नतीजों में माछीवाड़ा के नेशनल कालेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल रजिंदरपाल कौर ने बताया कि बीएससी नान मेडिकल में प्रीति राठौर ने 87.2 प्रतीशत अंक लेकर पहला स्थान, आशीमा ने 78.8 प्रतीशत अंकों के साथ और पवनप्रीत कौर ने 75.2 प्रतीशत अंकों के साथ क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन शानदार प्राप्तियों के लिए कालेज की प्रबंधक कमेटी व प्रिंसिपल ने होनहार छात्राओं व उनके माता पिता को बधाई देते आगे भी ऐसे ही इलाके का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल डा. रजिंदरपाल कौर ने छात्रा के बढ़िया नतीजों का सेहरा विभाग के प्रमुख चंदन कुमार व समूह स्टाफ के सिर बांधा है।