श्री माछीवाड़ा साहिब| गांव जस्सोवाल में संदिग्ध परिस्तिथितियों में आग
श्री माछीवाड़ा साहिब| गांव जस्सोवाल में संदिग्ध परिस्तिथितियों में आग लगने से किसानों की गेहूं व पराली का नुकसान हो गया। हालांकि समराले से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर जलदी ही काबू पा लिया था और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। माछीवाड़ा थाने के सहायक थानेदार मोहन लाल ने बताया कि गांव जस्सोवाल में अमरजीत सिंह के पुत्र करनैल सिंह की एक एकड़ गेहूं और रछपाल सिंह व हरजीत सिंह की दो एकड़ पराली आग की लपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया व ज्यादा नुकसान होने से बचाव हो गया।