कबड्डी कप में सहयोग देने पर किया सम्मानित
श्री माछीवाड़ा साहिब| अमर शहीद बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब माछीवाड़ा साहिब की ओर से करवाए गए 10वें कबड्डी कप में क्लब प्रेसिडेंट निर्भय सिंह और गुरचरण सिंह टांडा ने बाउंसर गगन कद्दों को अलग-अलग मेलों में अच्छा कार्य निभाने के बदले सम्मानित किया। वह आप भी एक अच्छा खिलाड़ी है और हमेशा ही समाजिक कार्यों में अपना सहयोग देता हैं और दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता हैं। उसने कहा कि वह आगे भी लोक भलाई के कार्य करता रहेगा।