पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कुपोषण के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया

कुपोषण के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| गुरुद्वारा श्री रविदास के नजदीक बने मिनी कम्यूनिटी हाल में बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ संबंधी समागम करवाया। सीडीपीओ राम भजन सिंह की अगुवाई में हुए समागम में 11 गर्भवती औरतों की गोद भराई की रस्म की गई व पौषण दिवस मनाया गया। जिसमें कुपोषण के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बच्चों भार तोल कर उनको कुपोषण संबंधी जागरूक किया गया। समागम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे नगर कौंसिल के प्रधान सुरिंदर कुंदरा ने समागम में आई महिलाओं को अपनी लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के लिये प्रेरित किया ताकि आने वाले समय में वह आत्म निर्भर हो सकें। इस समय पार्षदों में अमरजीत सिंह काला, कपिल आनंद, सुरिंदर जोशी, परमजीत सिंह पम्मी के अलावा सुरिंदर कुमार छिंदी, बेअंत सिंह देओल आदि ने शिरकत की। समागम में आंगनवाड़ी वर्करों व आशा वर्करों में निर्मलजीत कौर, कुलविंदर कौर, गुरमीत कौर, कुलदीप कौर, पुष्पा रानी, जसविंदर कौर, कुलवीर कौर, कुलवंत कौर नीलों, सुपरवाइजर जसमेर कौर, चरणजीत कौर, जसवीर कौर, रणजीत कौर आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

खबरें और भी हैं...