पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराष्ट्र : टमाटर की फसल का भाव नहीं मिला तो किसान ने निमंत्रण पत्र बांटे, बैंड बजाकर खेत में छुड़वा दीं भेड़ बकरियां

महाराष्ट्र : टमाटर की फसल का भाव नहीं मिला तो किसान ने निमंत्रण पत्र बांटे, बैंड बजाकर खेत में छुड़वा दीं भेड़-बकरियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य भास्कर नेटवर्क | अहमदनगर

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरसगांव के किसान नितिन गवारे ने टमाटर की फसल का उचित भाव नहीं मिलने पर विरोध करने का अनूठा तरीका अपनाया है। किसान ने बैंड बजाते हुए एक एकड़ खेत में भेड़ बकरियां छुड़वा दीं। खास बात तो ये रही कि इसके लिए नितिन ने निमंत्रण पत्रिकाएं छपवाकर गांव के लोगों को बर्बादी का नजारा देखने का न्यौता भी दिया। गांव वालों के पहुंचने पर बैंड बजाया, फिर रिबिन काटकर भेड़ और बकरियों को खेत में छोड़ दिया। 35 वर्षीय नितिन बताते हैं कि वे 15 साल से खेती कर रहे हैं। सीजन में उन्होंने एक एकड़ खेत में टमाटर की फसल लगाई थी। फसल की बुवाई में उन्होंने 60 हजार रुपए खर्चा किया। फसल आने पर टमाटर तोड़ने के लिए मजदूरों को 600 रुपए मजदूरी भी दी। इसके बावजूद भी बाजार में टमाटर का भाव केवल 1 रुपए प्रति किलो मिला। बाजार तक टमाटर ले जाने से अच्छा था कि खेत में मवेशियों को छोड़ दिया जाए।

पुलिस ने रोका फिर भी नहीं माना किसान

इस अनूठे विरोध के बारे में पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भेड़-बकरियां खेत मे छोड़ने से रोका। लेकिन फिर भी नितिन पीछे नहीं हटे और बकरियों को फसल मे छोड़ दिया। गांव के करीब 300 लोग इस अनूठे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...