पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदाना में 20 अप्रैल से शतचंडी महायज्ञ

मदाना में 20 अप्रैल से शतचंडी महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलसलाई | समीपस्थ ग्राम मदाना तिंगजपूर के काकड़ स्थित शक्ति स्मारक भवन पर केंद्रीय अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें 20 से 24 अप्रैल तक होने वाले समाज के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। संचालन करते हुए मध्य राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व गहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नाहर सिंह बाघेला ने उनके द्वारा किया गया संग्रह व सामाजिक गांव के भ्रमण की जानकारी बैठक में संचालन के माध्यम से समाज जनों के समक्ष रखी। साथ ही बैठक में 20 अप्रैल से होने वाले यज्ञ के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में बोली प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें सलसलाई निवासी चमन सिंह मेवाड़ा द्वारा लगाई बोली तय की गई। शक्ति माता स्थल पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में विराजमान रहेंगे।

खबरें और भी हैं...