फेल विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका
मड़ावदा | हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में फेल विद्यार्थियों के आगे की पढाई जारी रखने के लिए रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा दे सकते है। कोई विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गया तो उसे निराश हाेने की जरुरत नहीं है। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की और से रुक जाना नहीं योजना शुरू की गई है। जिसका लाभ विद्यार्थी उठा सकते है। इस योजना में विद्यार्थियों को उसी विषय की परीक्षा देना होगी, जिसमें वह फेल हुआ है। इसके लिए दो मौके मिलेंगे, विद्यार्थी चाहे तो एक साथ फेल हाेने वाले विषय के पेपर दे या फिर दो बार में क्लियर कर ले। इसकी परीक्षा जून और दिसंबर माह में होगी। योजना के लिए आवेदन 15 मई से शुरू हो गए है, जो 25 मई तक जमा होंगे। परीक्षा 9 जून से शुरू होगी। जून में परीक्षा देकर 10वीं फेल विद्यार्थी 11 वीं में एडमिशन लेकर आगे की पढाई चालू कर सकते है। वैसे ही 12 वीं फेल विद्यार्थी भी रिजल्ट के बाद काॅलेज में एडमिशन ले सकते है। जून में होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जुलाई अंत तक घोषित होगा।