नल-जल योजना का अवलोकन कर दो दिन में वॉल और सड़क सुधारने को कहा
मड़ावदा | गांव में नल-जल योजना पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ठेकेदार द्वारा गांव में वाल लगाने के लिए कई जगह गड्ढे खोदकर उन्हें सीमेंट के ढक्कन से बंद कर दिया था। लेकिन कुछ ही दिनो में ढक्कन टूट गए। वहीं पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क भी दुरुस्त नहीं करने से राहगीर चोटिल हो रहे थे। भास्कर ने जब मुद्दे को उठाया तो बुधवार को पीएचई इंजीनियर गरिमा भटनागर ने मौके पर पहुंच कर नल-जल योजना का अवलोकन किया। जिसमें कई खामियां सामने आने पर भटनागर ने ठेकेदार को दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है। इस दौरान सरपंच कैलाश कटारिया व ग्रामीण भी मौजूद थे।
गांव में नल-जल योजना का अवलाेकन करते इंजीनियर।