पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यज्ञ समापन पर कलश यात्रा निकली

यज्ञ समापन पर कलश यात्रा निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मड़ावदा | बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर पंच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई। पूर्णाहुति पर गांव के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे तो युवाओं की टोली भजनों पर थिरक रही थी। दोपहर 3 बजे यज्ञाचार्य पं. यशवंत शर्मा खेड़ावदा ने पूर्णाहुति दिलाई। इसके बाद आरती व महाप्रसादी का वितरण किया गया। पुजारी जीवनदास बैरागी ने हनुमान प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...