मड़ावदा | नगर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम गोपाल वर्मा, एसडीओपी वीरेंद्रसिंह कुशवाह, टीआई दिनेश वर्मा, तहसीलदार प्रियंका मिमरोट, नायब तहसीलदार यागवेंद्रमणि त्रिपाठी ने ली। बैठक में ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया। अधिकारियों ने संवाद के दौरान किसानों को बदमाशों से सावधान रहने, हेलमेट का उपयोग करने, किसान आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना आदी किसी भी प्रकार की घटना होने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। इस मौके पर सरपंच कैलाश कटारिया, उपसरपंच राधेश्याम राठौड़, कांग्रेसी नेता रामलाल मुकाती, एसआई राजेश कलमी, वरसिंग आदि ग्रामवासी मौजूद थे।