माधोपुर में गर्भवती महिलाओं को दी पौष्टिक आहार की जानकारी
माधोपुर में पोषण दिवस पर लगाए कैंप में जानकारी देतीं अंजू बाला व अन्य।
माधोपुर| गांव माधोपुर कुलिया में पाैषण दिवस पर कैंप लगाया गया। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर व गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। कैंप में इंचार्ज अंजू बाला ने गर्भवती महिलाओं को पाैष्टिक आहार लेने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं हरी सब्जियां व फल लेने चाहिए। इस मौके पर छोटे बच्चों को वजन किया गया। गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियां व दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर पीएलवी सुभाष, सरपंच हतिन्द्र सिंह, सुदेश, रूप रानी मौजूद रही।