गांव रानीपुर में लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
माधोपुर| जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गांव छोटा रानीपुर में सेमिनार लगाया गया। इसमें पीएलवी सुभाष गुप्ता ने लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी। सुभाष गुप्ता व गोयल विहाल ने कहा कि लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता देने के उद्देश्य से उनकी ओर से गांव स्तर पर सेमिनार लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन लाख रुपए वार्षिक आमदन वाले, एससी/ एसटी, बच्चे व महिलाएं इसका लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर जगदेव सिंह, अशोक कुमार, मनदीप कौर, सोनू, जीवन ज्योति, वरियाम सिंह व सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।